टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक अवतार, टियागो को इलेक्ट्रिक अवतार में किया लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया है।Tata Tiago Ev टाटा टियागो ईवी) (इलेक्ट्रिक वाहन) का आधिकारिक तौर बुधवार को देश में 8.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया। कंपनी ने एलान किया है कि यह कार की इंट्रोडक्ट्री कीमत है और सिर्फ पहले 10 हजार बुकिंग के लिए मान्य है। यानी भविष्य में टाटा टियागो ईवी की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। नेक्सन ईवी, नेक्सन ईवी मैक्स और टिगोर ईवी के बाद टाटा मोटर्स का यह चौथा ईवी मॉडल है। लेकिन इन तीनों मॉडलों से अलग, टियागो ईवी को एक ऐसा मॉडल माना जा रहा है जो बैटरी से चलने वाली मोबिलिटी तकनीक को आम लोगों तक ले जाएगा।
कितनी है कीमत
Tiago EV इलेक्ट्रिक की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमत; बैटरी बैक चार्जिंग प्वाइंट वैरिएंट कीमत (रुपये)
19.2 kWh 3.3 kW AC XE 8.49 लाख
19.2 kWh 3.3 kW AC XT 9.09 लाख
24 kWh 3.3 kW AC XT 9.99 लाख
24 kWh 3.3 kW AC XZ+ 10.79 लाख
24 kWh 3.3 kW AC XZ+ Tech Lux 11.29 लाख
24 kWh 7.2 kW AC XZ+ 11.29 लाख
24 kWh 7.2 kW AC XZ+ Tech Lux 11.79 लाख
बुकिंग डिटेल्स
टाटा मोटर्स ने कहा है कि टियागो ईवी के लिए बुकिंग 10 अक्तूबर से शुरू होगी और यह कीमत सिर्फ पहली 10,000 बुकिंग के लिए मान्य है। टियागो ईवी की डिलीवरी अगले साल जनवरी से शुरू होगी। इसके अलावा, पहले 10,000 बुकिंग में से 2,000 टाटा ईवी यात्री वाहनों के मौजूदा ग्राहकों के लिए आरक्षित हैं।
देश में इलेक्ट्रिक कारों के बढ़ते कारोबार में टाटा मोटर्स की बड़ी हिस्सेदारी है। Nexon EV सभी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। लेकिन Tiago EV को जिस कीमत पर लॉन्च किया गया है, वह नेक्सन ईवी को चुनौती दे सकती है।
बैटरी का साइज
Tiago EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है - एक 19.2 kWh यूनिट और एक ज्यादा पावरफुल 24 kWh यूनिट। इनमें से हर बैटरी पैक अलग-अलग रेंज देता है। इस कार को दो बैटरी पैक विकल्प के साथ पेश कर टाटा मोटर्स रोजाना की ड्राइविंग जरूरत वाले खरीदारों के अलग-अलग आधारों को लुभाना चाहती है।
कितना मिलेगा रेंज
Tiago EV द्वारा 24 kWh यूनिट बैटरी के साथ पेश की गई रेंज लगभग 315 किमी है। जबकि Tiago EV 19.2 kWh बैटरी के साथ 250 किमी तक चल सकती है। ड्राइविंग रेंज के ये आंकड़े टेस्टिंग परिस्थिति के हैं।
चार्ज करने में कितना समय लगता है
टाटा टियागो ईवी फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन को सपोर्ट करती है। डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को 57 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह, निश्चित रूप से, आदर्श और सबसे तेज चार्जिंग टाइम है।
स्पीड और परफॉर्मेंस
Tiago EV कंपनी के Ziptron हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर आधारित है जो एक परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। यह कार 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें दो ड्राइव मोड मिलते हैं।टियागो और टियागो ईवी के लुक में कितना फर्क
Goodbye Tiago EV के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह ज्यादातर रेगुलर टियागो जैसी ही दिखती है। लेकिन इसके एक्सटीरियर लुक को अलग करने के लिए ब्लू एक्सेंट जैसे कुछ हाइलाइट्स मिलते हैं। कार के इंटीरियर में गियर लीवर की जगह रोटरी डायल है।फीचर्स
Tiago EV में स्टैंडर्ड तौर पर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, 8-स्पीकर हरमन साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और भी बहुत कुछ मिलता है।अंतिम शब्द – टॉप हिंदी ब्लॉग वेबसाइट और ब्लॉगर लिस्ट हिंदी में
हम कड़ी मेहनत करके भारत की ऐतिहासिक जगह की सूची को नियमित रूप से अपडेट करते हैं जिससे कि हिंदी पाठक अपनी पसंद की केटेगरी से सम्बंधित ब्लॉग पढ़ सकें. उम्मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख भारत की ऐतिहासिक जगह को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमारा सहयोग करें. यदि आपका भी कोई ब्लॉग है तो कमेंट में हमें जरुर बताए.




0 टिप्पणियाँ